फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   मेले में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

मेले में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

Sat, 25 Jan 2014 05:48 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sat, 25 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 12 अप्रैल को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत के बारे में मेला रामनगरिया में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। शुक्रवार को नोडल अधिकारी संजय कुमार मलिक के विश्राम कक्ष में एसडीएम सदर राकेश पटेल के साथ हुई बैठक में यह योजना बनाई गई।
विज्ञापन

तय किया गया कि मेला रामनगरिया में भी जागरूकता संबंधी विविध कार्यक्रम किए जाएं। मेला प्रभारी एसडीएम सदर राकेश पटेल ने भरोसा दिया कि मेले में लोक अदालत के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी देने के इंतजाम किए जाएंगे। नोडल अधिकारी ने सदर एसडीएम को निर्देश दिया कि उनके अधीन विभागीय एवं प्रशासनिक जो भी मामले सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित हो सकते हैं उसे सूचीबद्ध करें। इस दौरान विशेष न्यायाधीश देवेंद्र सिंह, अपर जिला जज कक्ष संख्या छह पीएन श्रीवास्तव, अपर जिला जज कक्ष संख्या पांच आलोक पांडेय, प्राधिकरण सचिव प्रवीण कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्राम विधिक सहायता क्लीनिक शुरू
फर्रुखाबाद। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला जज रेखा दीक्षित के निर्देश पर मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र के गांव मदनपुर, नवाबगंज के गांव गनीपुर जोगपुर और राजेपुर क्षेत्र के गांव अमृतपुर में ग्राम विधिक सहायता क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने तहसील स्तरों पर चयनित पराविधिक स्वयंसेवकों की सूची जारी कर दी है। प्रत्येक तहसील में 25-25 स्वयंसेवक चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed