{"_id":"34-161919","slug":"Farrukhabad-161919-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्रों पर खुलेंगे क्रेच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्रों पर खुलेंगे क्रेच
Farrukhabad
Updated Sun, 08 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। आईसीडीएस मिशन के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर क्रेच सुविधा शुरू की जाएगी। यहां कामकाजी महिलाआें के बच्चों की देखभाल होगी। पहले चरण में आठ परियोजनाओं के एक आंगनबाड़ी केंद्र पर सुविधा शुरू होगी।
आंगनबाड़ी केंद्राें से संबंधित वार्डों और क्षेत्राें में कामकाजी महिलाओं के 6 माह से 6 साल तक के बच्चों के लिए क्रेच की स्थापना की जाएगी। क्रेच आंगनबाड़ी केंद्र पर ही चलेंगे। पहले चरण में शहर क्षेत्र, नवाबगंज, बढ़पुर, राजेपुर, शमसाबाद, कमालगंज, कायमगंज, मोहम्मदाबाद में एक-एक आंगनबाड़ी केंद्र पर क्रेेच की सुविधा शुरू की जाएगी। इन केंद्राें पर क्रेच वर्कर भी रखा जाएगा। एक क्रेेच पर करीब 15 बच्चों की देखभाल की सुविधा रहेगी। क्रेच पर पंजीकृत बच्चों को मानकाें के अनुसार 6 रुपये रोज की दर से अनुपूरक पोषाहार दिया जाएगा। क्रेच के लिए 150 से 175 वर्ग फीट जगह की जरूरत होगी। आंगनबाड़ी केंद्र कम क्रेच दिन में 8 घंटे खुलेंगे। खुलने का समय कामकाजी महिलाआें की सहूलियतों को ध्यान में रखकर तय होगा। क्रेच संचालन के लिए कार्यकत्री, सहायिका और क्रेच वर्कर को अलग से प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के निदेशक आनंद कुमार सिंह ने क्रेच सुविधा शुरू किए जाने के लिए केंद्रों के चयन को जिला कार्यक्रम अधिकारी को चिट्ठी भेजी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश वर्मा ने सीडीपीओ को केंद्र चयन के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।