फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   निर्वाचन अधिकारी को सुपुर्द किए मतपत्र

निर्वाचन अधिकारी को सुपुर्द किए मतपत्र

Sun, 17 Nov 2013 05:42 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sun, 17 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कायमगंज इलाके के वहवलपुर द्वितीय में बीडीसी के लिए 19 नवंबर को वोट पड़ेंगे। शनिवार को चुनाव के लिए मतपत्र निर्वाचन अधिकारी को सुपुर्द किए गए। एक उम्मीदवार ने कैप्चरिंग की आशंकाएं जताते हुए पुलिस बल तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन

उप चुनाव में पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। करीब 1500 वोटर वोट डालेंगे। निर्वाचन अधिकारी डा. विपिन गर्ग को शनिवार की दोपहर निर्वाचन कार्यालय के स्ट्रांग रूम से मतपत्र मुहैया कराए गए। चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टी 18 नवंबर को कायमगंज के खंड विकास कार्यालय से रवाना होगी।
विज्ञापन

चुनाव के लिए एसडीएम कायमगंज प्रह्लाद सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। दो मतदान केंद्राें के चार बूथाें पर वोट पड़ेंगे। जूनियर स्कूल धीवर नगला व प्राइमरी स्कूल गौरखेड़ा मतदान केंद्रों पर दो दो बूथ हैं। उम्मीदवार राजपाल धीमर ने एसडीएम आलोक सिंह को दिए गए प्रार्थनापत्र में बूथ कैप्चरिंग की आशंका जताई है। उनका कहना है कि दबंग वोटराें को डरा रहे हैं। कटरी का इलाका होने से गड़बड़ियों की संभावनाएं ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed