{"_id":"34-159064","slug":"Farrukhabad-159064-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजर और प्रतिनिधियों का विवाद कोतवाली पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनेजर और प्रतिनिधियों का विवाद कोतवाली पहुंचा
Farrukhabad
Updated Sat, 16 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दवा कंपनी के मैनेजर के साथ हुए विवाद का मामला कोतवाली पहुंच गया है। दवा प्रतिनिधि यूनियन के लोगों ने भी कोतवाल से मिल कर अपना पक्ष रखा। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
शहर के मोहल्ला पल्ला जटवारा स्थित एक अस्पताल में दवा कंपनी के मैनेजर प्रशांत यादव शाम पांच बजे के बाद मिलने पहुंचे थे। दवा प्रतिनिधियों ने आपस में तय कर रखा है कि कोई भी प्रतिनिधि अथवा मैनेजर पांच बजे के बाद डाक्टर से मिलने नहीं जाएगा। जब दवा कंपनी के मैनेजर चिकित्सक से मिलकर बाहर निकल रहे थे, उसी दौरान कुछ प्रतिनिधियों ने उन्हें देख लिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। मैनेजर ने इसकी शिकायत कोतवाली में दी गई। जब इसकी जानकारी यूनियन के लोगों को हुई तो वह लोग भी शुक्रवार को कोतवाली में पहुंचे और अपना पक्ष रखे। कोतवाल ने मामले की जांच करा कर कार्रवाई का आश्वसन दिया। एसएसआई हरिशचंद्र ने बताया कि दोनों पक्ष आए थे। मामले की जांच कराई जा रही है।