{"_id":"34-154560","slug":"Farrukhabad-154560-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा मूर्ति स्थापित करने वालों पर शांतिभंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा मूर्ति स्थापित करने वालों पर शांतिभंग की कार्रवाई
Farrukhabad
Updated Fri, 11 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। बिना अनुमति दुर्गा जी की मूर्ति स्थापित करने वालों पर पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की है। सीओ ने कहा बिना अनुमति के किसी नई परंपरा की शुरूआत नहीं की जा सकती है।
नगर के मोहल्ला पटवनगली स्थित विनोद गंगवार के गोदाम में मोहल्ले के युवकों ने नवरात्र पर पहली बार दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित की। तीन दिन तक यहां धार्मिक कार्यक्रम होते रहे। बीती रात को पुलिस ने बिना अनुमति कार्यक्रम करने पर युवकों को हड़काया। पुलिस ने उनसे एसडीएम से अनुमति लेने को कहा। अगले दिन जब युवक एसडीएम के पास अनुमति लेने गए तो उन्होंने उन्हें पुलिस आख्या के लिए कोतवाली भेज दिया। पुलिस ने उन्हें किसी नई परंपरा की शुरूआत पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने की जानकारी देते हुए अनुमति देने से इंकार कर दिया। कोतवाली केबी सिंह ने उन्हें चुपचाप मूर्ति को विसर्जित करने की सलाह दी। गुरुवार को पुलिस ने 9 युवकों भानू गुप्ता, संजय रावत, कुलदीप राजपूत, आदर्श, विक्रम वर्मा, बंटू गुप्ता, सचिन यादव, सुबोध व पवन गुप्ता के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर दी। सीओ एके रावत ने बताया कि हाईकोर्ट के नियमों के कारण वे भी मजबूर हैं।