{"_id":"34-154235","slug":"Farrukhabad-154235-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"1650 इकाइयों के पंजीकरण पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1650 इकाइयों के पंजीकरण पर खतरा
Farrukhabad
Updated Wed, 09 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजनेस इकाइयों का सर्वे तकरीबन 90 फ ीसदी पूरा हो गया है। अभी तक की रिपोेर्ट के मुताबिक 1650 पंजीकृत इकाइयां ऐसी मिली हैं, जो वजूद में नहीं हैं। इनके पंजीकरण निरस्त किए जा सकते हैं। जिले में कुल 6179 बिजनेस इकाइयां पंजीकृत हैं। इनका सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के दायरे में शहरी इलाके के साथ देहात की बिजनेस इकाइयां भी हैं।
सर्वे में कंपनीज एक्ट, फैक्ट्रीज एक्ट, शॉप एंड कामर्शियल स्टैबलिशमेंट, सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट, कोआपरेटिव सोसाइटीज एक्ट, खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज एक्ट व डिस्ट्रिक इंडस्ट्रीज सेंटर में पंजीकृत बिजनेस इकाइयाें की पड़ताल की जा रही है। इसमें 26 प्रगणक लगाए गए हैं। 5 सुपरवाइजर पर्यवेक्षण कर रहे हैं। अब तक 5320 बिजनेस इकाइयों को सर्वे किया जा सका है। 859 इकाइयों का सर्वे इस पखवारे में पूरा कर लिए जाने की उम्मीद हैं। इनमें से भी कई इकाइयां बंद मिलने की उम्मीद है। बंद व पंजीयन के पते से गायब मिलने वाली इकाइयों के पंजीकरण निरस्त किए जाने की कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। वहीं से कार्रवाई तय होगी।