{"_id":"34-151548","slug":"Farrukhabad-151548-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों का तैयार होगा बायोमेट्रिक डाटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों का तैयार होगा बायोमेट्रिक डाटा
Farrukhabad
Updated Sat, 21 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले आवासों के लाभार्थियाें का डाटा अब ऑनलाइन होगा। इसके साथ ही इंदिरा आवासों के लाभार्थियाें का बायोमेट्रिक डाटा बनेगा। इसे वेबसाइट पर लोड किया जाएगा। यह इंतजाम योजना में पारदर्शिता को लेकर किए जा रहे हैं।
ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने सरकारी योजनाओं के आवासाें को लेकर होने वाले नए इंतजामों की बाबत जिले को चिट्ठी भेजी है। इसके मुताबिक लोहिया व इंदिरा आवासों के लाभार्थियाें का रूरल आवास साफ्टवेयर पर डाटा बैंक बनेगा। इसमें आवासाें के लाभार्थियों के नाम, पिता/ पति का नाम, पता, जाति, उम्र व मोबाइल नंबर आदि शामिल किया जाएगा। यह विभाग की साइट पर मौजूद रहेगा। इन्हें जारी हुई किश्त का डाटा भी अपलोड होगा। इंदिरा आवास के लाभार्थियाें का बायोमेट्रिक डाटा तैयार किया जाएगा। यह भी वेबसाइट पर रहेगा। इससे लाभार्थी दोबारा आवास लेने के लिए फर्जीवाड़ा नहीं कर पाएंगे। सत्यापन में इनकी पहचान भी की जा सकेगी। प्रमुख सचिव का फ रमान आने के बाद डाटा बैंक बनाकर वेबसाइट पर लोड करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले में 114 लाभार्थियों क ो इंदिरा आवासाें का आवंटन किया गया है। इन्हें अभी पहली किश्त नहीं मिली है। 850 के करीब लोहिया आवासों का निर्माण हो रहा है।
ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक डॉ. डीआर विश्वकर्मा ने बताया कि चिट्ठी मिली है। इसके साथ ही बैठक में भी ऐसे निर्देश दिए गए हैं। डाटा वेबसाइट पर लोड करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।