फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   93 सैनिकों ने ली देश सेवा की शपथ

93 सैनिकों ने ली देश सेवा की शपथ

Sun, 30 Jun 2013 05:30 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sun, 30 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सिखलाई रेजीमेंट सेंटर की पासिंग आउट परेड के बाद 93 जवान कसम खाकर सेना के बेडे़ में शामिल हो गए। कमांडेंट ने जवानों का हौसलाअफजाई करते हुए देश सेवा को तत्पर रहने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

सिखलाई रेजीमेंट सेंटर के चटर्जी ग्राउंड में आयोजित पासिंग आउट परेड में उत्साह से प्रफुल्लित 93 जवान नौ माह के सैन्य प्रशिक्षण के बाद सेना के बेडे़ में शामिल हो गए। परेड का नेतृत्व रिक्रूट गुरदर्शन सिंह ने किया। रिक्रूटों को दंडपाल मेजर जे एलेग्जेंडर व ट्रेनिंग सेल सूबेदार जुगराज सिंह ने राष्ट्रध्वज के तले देश की आन, बान और शान पर मर मिटने और निष्ठा व सच्चे मन से देश सेवा की शपथ दिलाई। ब्रिगेडियर आनंद सिंह रावत ने परेड की समीक्षा कर सलामी ली। परेड को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर ने जवानों को रेजीमेंट के स्वर्णिम इतिहास की जानकारी दी। कहा कि भविष्य में होने वाले युद्धों में नवीन तकनीकों का इस्तेमाल होगा। कहा कि नए जवानों को युद्ध की नवीन तकनीकी विकास के प्रति सजग रहना होगा। कार्यक्रम में रेजीमेंट के बैंड ने गगन दमामा बाजियो की धुन पर परेड को मार्च करवाया। इस दौरान रेजीमेंट के अधिकारी व सेना में शामिल होने वाले जवानों के परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

नौ माह की ट्रेनिंग के दौरान ड्रिल, फायरिंग और शारीरिक प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सैनिकों को सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर आनंद सिंह रावत ने रविंदर सिंह, रणजीत सिंह, निर्भय सिंह, गुरदर्शन सिंह, अतमिंदर सिंह, संजीव सिंह, अमनदीप सिंह, बलविंदर सिंह, और हरिदास को मेडल लगाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed