{"_id":"34-116881","slug":"Farrukhabad-116881-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी थमा नहीं आक्रोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी थमा नहीं आक्रोश
Farrukhabad
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रानी लक्ष्मीबाई योजना में अतिरिक्त राशन के लाभार्थियों की सूची को लेकर गुरुवार को भी आक्रोश दिखाई दिया। कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी की और सर्वे में गड़बड़ियों के साथ ही हाकिमाें की खामोशी को भी कटघरे में खड़ा किया।
गुरुवार को महरूपुर सहजू के नरेश, रामनाथ, राकेश, रामऔतार, प्रदीप, रामतीर्थ, फूल सिंह कलेक्ट्रेट में पहुंचे। यहां इन्हें कोई भी अधिकारी नहीं मिला। इस पर इन्हाेंने नारेबाजी की। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया। नन्हेंलाल, गोमती देवी, सूरजमुखी, रामबेटी का कहना है कि सूची की जांच करा कर पात्राें को शामिल किया जाए।
फतेहगढ़ के भूसा मंडी मोहल्ले में भी सूची में अपात्राें क ो शामिल करने को लेकर नाराजगी बनी हुई है। यहां की नरगिस, रेशमा, गुड़िया, शहनाज बेगम, कामिनी, शकील का कहना है कि रानी लक्ष्मीबाई योजना के सर्वे में गोलमाल किया गया है। सर्वे करने वालों ने पैसे लेकर सूची बनाई है। इसी तरह रानी लक्ष्मीबाई योजना की सूची में अमीरों के नाम शामिल होने से गुस्साए गरीब राशनकार्ड धारकों ने गुरुवार को गढ़ी कोहना मस्जिद के पास स्थित कोटे की दुकान पर हंगामा किया। हंगामा होते देख कोटे पर बैठा कर्मचारी दुकान बंद कर चला गया। कार्डधारकों ने जिलापूर्ति अधिकारी से मांग की कि सूची की जांच कराई जाए। इस अवसर पर रशीद, बड़ी बेगम, हारुन सिद्दीकी, मज्जो, कज्जन, बदरुद्दीन, मोहम्मद शकीब, सादिक, अशरफ, सलीम, अशोक वाल्मीकि, महेंद्र, शौकत आदि मौजूद रहे।