{"_id":"34-107486","slug":"Farrukhabad-107486-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन की कमी से थमी विकास की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन की कमी से थमी विकास की रफ्तार
Farrukhabad
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिले की खस्ताहाल सड़कों से फिलहाल निजात नहीं मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के पास पैसे का टोटा है। जिन कामों के लिए पैसा मिला भी है, वह ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुआ है। नया बजट अभी मिला नहीं है। इससे बाढ़ में कटरी व देहात इलाके की खस्ताहाल सड़कों पर ऐसे ही चलना पड़ेगा। समग्र लोहिया गांवाें की बात करना ही बेमानी होगी। इस योजना से धन मिलने में लंबा वक्त लगेगा। विभाग के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार का कहना है कि इन प्रोजेक्ट के लिए पैसे का इंतजार है।
बाढ़ से अमृतपुर व कायमगंज इलाकों में कटी सड़कों के मरम्मत के लिए 2 करोड़ रुपए शासन से मांगे थे। विभाग को एक धेला भी नहीं मिला है। बाढ़ ने पिछले साल खूब कहर बरपाया था। एक साल से यहां के बाशिंदे बदहाली झेल रहे हैं। इस साल भी इनकी मुश्किल कम होती नहीं लगती हैं। महकमे को प्रस्तावित सड़कों के पैचवर्क के लिए 67.78 लाख रुपए मिले थे। इससे फर्रुखाबाद गुरुसहायगंज रोड, बेवर रोड, कंपिल रोड सहित कई मुख्य मार्गों की मरम्मत कराई गई। पैसा कम था और काम कई गुना ज्यादा। इससे खानापूरी होना लाजिमी था। वही हुआ भी। पैच वर्क उखड़ने लगा है।
दो करोड़ मांगा, मिला 12 लाख
फर्रुखाबाद। देहात इलाकों में 30 फीसदी से ज्यादा सड़कें खस्ताहाल हैं। 1100 किलो मीटर लंबी सड़कें चलने के लायक नहीं बची हैं। डामर उखड़ गया है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों की मरम्मत के लिए 2 करोड़ रुपए की मांग शासन से की थी। इसमें से 12.38 लाख ही मिला है।
विज्ञापन
लोहिया गांवों में 287.41 लाख से कामों का प्रस्ताव
फर्रुखाबाद। जिले में 17 लोहिया गांव चुने गए हैं। इनमें किराचिन, नदौरा, सुंदरपुर, लोहापानी,अजीजलपुर, जहांगीरपुर, ईसापुर, नगरिया, जौरा, पथरामई, जयसिंहपुर, नगला बसोला, याकूतगंज, मीरपुर, जसपालपुर धारानगरी, अजमतपुर व मिल्कसुल्तापुर शामिल हैं। इनमें 15.75 लाख से खड़ंजा से लेपन का प्रस्ताव है। 15.23 लाख की लागत से मिट्टी से लेपन व 41 लाख की लागत से आबादी भाग में सीसी रोड का स्टीमेट विभाग ने बनाया है। कुल 287.41 लाख का प्रस्ताव तैयार किया गया है।