{"_id":"34-105926","slug":"Farrukhabad-105926-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का ताला तोड़कर जेवरात, नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर का ताला तोड़कर जेवरात, नगदी चोरी
Farrukhabad
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाली पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर हजारों की नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैनिक कालोनी निवासी ब्रजनाथ सिंह 6 नवंबर को परिवार के साथ मथुरा गए थे। 9 नवंबर को वह वापस घर लौटकर आए थे। 10 नवंबर को फिर मथुरा घर पर ताला डालकर चले गए थे। रविवार रात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और इसके बाद मकान में घुस गए। चोरों ने घर के अन्य कमरों के भी ताले तोड़ दिए और बड़े ही आराम से वहां रखे बक्से, अटैची को खोला। चोर यहां से दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पायल, 10 हजार रुपए के अलावा कीमती कपड़े चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने जब दरवाजा का ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी ब्रजनाथ सिंह को दी। सूचना मिलने पर ब्रजनाथ सिंह घर पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में बताया।