फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   99 thousand rupees were withdrawn from the account by hacking the mobile, case registered

Farrukhabad News: मोबाइल हैक कर खाते से 99 हजार रुपये निकाले, मुकदमा दर्ज

Sat, 03 Aug 2024 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
99 thousand rupees were withdrawn from the account by hacking the mobile, case registered

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कुरियर कंपनी का कर्मचारी बनकर दवा देने के बहाने भेजे एक लिंक पर क्लिक करवाकर मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद उसके खाते से 99,999 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मोबाइल पर फोन करने वाले नंबर के मालिक पर मुकदमा दर्ज कराया है।

कादरीगेट थाने के गांव नगला कलार निवासी राहुल देव ने मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि 12 जुलाई को एक कुरियर कंपनी से कानपुर से दवाएं मंगवाई थीं। उनके मोबाइल नंबर पर एक फोन आया। उसने कहा कि आपका कुरियर आया है। उसे प्राप्त कराना है, लिहाजा भेजे गए लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक रुपया कट जाएगा। उसके कहने के मुताबिक एक रुपया कट गया। उसी समय मोबाइल हैक हो गया। 15 जुलाई को उसके बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 99,999 रुपये निकल गए। 16 जुलाई को साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा दी। जिसने पैसे निकाले हैं उसका नाम सिया आदिवासी और खाता नंबर अहमदाबाद का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed