{"_id":"49cff1a49472614a33b977f97fce0305","slug":"99-chinese-representative-in-the-managing-committee-unopposed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल प्रबंध समिति में 99 प्रतिनिधि निर्विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल प्रबंध समिति में 99 प्रतिनिधि निर्विरोध
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 23 Mar 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिल प्रबंध समिति के 99 प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को निर्वाचन अधिकारी एसडीएम ने निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को
प्रमाणपत्र दिए। चीनी मिल प्रबंध समिति के चुनाव के लिए सौ वार्ड हैं।
इनमें से 99 वार्डों से प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन दाखिल किए गए थे। सभी
वार्डों से इकलौते नामांकन दाखिल हुए थे। एक वार्ड पर नामांकन नहीं हुआ
था।
सोमवार को निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बीडी वर्मा ने सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र दिए। इन प्रतिनिधियों में सपा नेता रामप्रकाश यादव कल्लू की जिला पंचायत सदस्य पत्नी गुड्डी यादव के अलावा अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव के भाई रामनाथ यादव, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, पूर्व उपसभापति जगदीश नरायन गंगवार, अशर्फी देवी, पूर्व निदेशक राम सिंह, रामोतार आदि हैं।
एसडीएम बीडी वर्मा ने बताया कि चयनित प्रतिनिधि अब 12 निदेशकों का चुनाव करेंगे। इसके लिए 29 मार्च को पर्चों की बिक्री होगी । 30 को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। उन्हाेंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर 8 अप्रैल को चुनाव कराया जाएगा। 9 अप्रैल को उपसभापति का चुनाव होगा। इस दौरान महाप्रबंधक डीके सक्सेना, विजय सक्सेना आदि मौजूद रहे।