फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   98.87 crore budget pass, fight over encroachment

नोकझोंक के बीच 98.87 करोड़ का बजट पास

Wed, 01 Jun 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
98.87 crore budget pass, fight over encroachment
फर्रुखाबाद। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में नोकझोंक के बीच 98.87 करोड़ का बजट पास कर दिया गया। इसमें अतिक्रमण का मुद्दा छाया रहा। सभासदों ने नक्शा पास मकानों को गिराने पर कड़ा विरोध किया। कहा कि नक्शा पास करने वाले अफसरों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। वरिष्ठ लिपिक जितेंद्र मिश्रा ने पिछली बैठक की कार्रवाई पढ़कर सुनाई। तो सभासदों ने शोर मचा दिया। कहा कि सबसे पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान की बात होनी चाहिए। सभासद श्यामसुंदर लल्ला ने कहा कि ऐसे मकान, दुकान तोड़े जा रहे, जिनके नक्शा पास है। ऐसे में नक्शा पास करने वाले जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई हो। इस पर ईओ से नोकझोंक हो गई। विकास त्रिवेदी ने कहा कि तीन-चार लाइटें मांगने पर नहीं मिलतीं हैं। लिपिक विजय शुक्ला पर कार्रवाई होनी चाहिए। अर्चना अग्निहोत्री ने पांच साल में प्रस्ताव मांगने के बावजूद एक भी काम न होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अतुल शंकर दुबे ने कहा कि वाटर कूलर सही नहीं हुए। मिनी नलकूपों में धांधली हुई है। प्रबल त्रिपाठी ने गुद़ड़ी स्लाटर हाउस को मछली मंडी में तब्दील करने का सुझाव दिया। लव कनौजिया ने कहा कि असगर रोड पर कबाड़ की दुकानें हटाई जाएं। अनवर खां ने कहा कि सलावत खां के नलकूप बालू दे रहे हैं। संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई होनी चाहिए। कई सभासदों ने अतिक्रमण अभियान में मनमानी करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ रविंद्र कुमार ने कहा कि बीबीगंज से पटिया हटाओ अभियान शुरू हुआ। बढ़पुर में पहुंचने पर शासन के निर्देश के अनुसार काम शुरू हो गया। अंत में पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कहा कि मास्टर प्लान से नगर पालिका का कोई लेना-देना नहीं है। यह सरकार का प्लान है। इस मौके पर पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed