फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   979 booths will vote today

979 मतदान केंद्रों पर आज होगा मतदान

Sat, 18 Feb 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sat, 18 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
979 booths will vote today
student elecation - फोटो : amarujala
तीसरे चरण के विधान सभा चुनाव का मतदान पैरामिलेट्री फोर्स की निगरानी में जिले के 979 मतदान केंद्रों पर होगा। शनिवार को पोलिंग पार्टियों ने 1418 बूथों पर डेरा जमा लिया है। चारों विधान सभा सीट के 61 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला ईवीएम की बटन दबाकर रविवार को मतदाता करेंगे। संवेदन और अति संवेदनशील केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के आदेश पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम हैं।
विज्ञापन



कायमगंज विधान सभा क्षेत्र से भाजपा, सपा, बसपा पार्टी के प्रत्याशी समेत 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। अमृतपुर विधान सभा क्षेत्र में 13, सदर विधान सभा और भोजपुर विधान सभा क्षेत्र में 20-20 प्रत्याशी हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला रविवार को जिले के 1341292 मतदाता ईवीएम की बटन दबाकर करेंगे।
विज्ञापन


निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने संवेदनशील, अतिसंवेदनशील, विवाद होने की संभावना वाले बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित होकर मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। इनको पल-पल की खबर अधिकारियों को देनी होगी। सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मतदान के दौरान कहीं गड़बड़ी होने या मतदान करने से अगर कोई रोकता है तो इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 18001805048 और कंट्रोल रूम के नंबर 05692-236478, 05692-234271, 05692- 236477 पर दर्ज कराई जा सकती है।


इतने है प्रत्याशी
कायमगंज विधान सभा-8
अमृतपुर विधान सभा-13
सदर विधान सभा - 20
भोजपुर विधान सभा-20



मतदान करने के लिए मतदाता की पहचान सिद्ध करने के लिए चुनाव आयोग ने 12 विकल्प दिए हैं। जो मतदान करने के लिए मतदाता की पहचान को सिद्ध करने में सहायक होंगे। चुनाव फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्रीय/राज्य सरकार/ पीसीयू/ पब्लिक लिमिटेड कंपनी की ओर से कर्मचारियों को निर्गत किए गए फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक/ डाकघर द्वारा निर्गत फोटो युक्त पासबुक, पेन कार्ड, एनपीआर के अधीन आरजीआई द्वारा निर्गत स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉबकार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अधीन निर्गत स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन प्रपत्र, चुनाव प्रक्रिया मेें लगे शासन तंत्र द्वारा निर्गत फोटोयुक्त मतदाता पर्ची, एमपी/एमएलए/एमएलसी को निर्गत अधिकारिक पहचान पत्र, आधार कार्ड को दिखाकर मतदाता अपना वोट डाल सकता है।


फर्रुखाबाद। बूथ से 100 मीटर की दूरी तक किसी भी प्रत्याशी का बैनर और पोस्टर नहीं लग सकता। कोई चुनाव प्रचार भी नहीं करेगा। इस परिधि में बीएलओ उपस्थित रहेेंगे और वह मतदान करने आने वाले मतदाताओं की मदद करेंगे।



फर्रुखाबाद। मतदान केंद्रों पर धूम्रपान करना भारी पड़ सकता है। अगर धूम्रपान करते पकड़े गए तो लगभग पांच सौ रुपये जुर्माना किया जाएगा। इस संबंध में सभी बूथों पर पोस्टर लगाए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed