फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   94 thousand stolen car tell puncture

कार पंचर बता 94 हजार चुराए

Tue, 03 Jan 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Tue, 03 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
कार पंचर बताकर टप्पेबाजों ने गुटखा कारोबारी की गाड़ी से रुपये भरा बैग पार कर दिया। दिनदहाड़े हुई घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन



शहर कोतवाली के रेलवे रोड निकट मठिया देवी मंदिर निवासी नरेंद्र गुप्ता के पास पान मसाला की एजेंसी है। उनके यहां कोतवाली मोहम्मदाबाद के पिपरगांव निवासी विष्णु शाक्य ड्राइवर है। मंगलवार शाम विष्णु कार से लिंजीगंज से पेमेंट लेकर फतेहगढ़ की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


इस बीच लालगेट पर ट्रैफिक पुलिस ने कार को रोक लिया। चेकिंग करने के बाद जैसे ही कार कुछ दूरी पर पहुंची उसी समय एक राहगीर ने चालक से कार के पंचर होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विष्णु कार को रोककर पहिया को देखने लगा। उसी समय कार में रखा बैग पार कर दिया गया। जैसे ही विष्णुु की नजर कार की सीट पर गई तो वहां से बैग गायब था।

चालक ने इसकी जानकारी मालिक को दी। कुछ ही समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची। विष्णुु ने पुलिस को बताया कि कार में रखे बैग में 94 हजार रुपये थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed