{"_id":"5c8bf53abdec22146e0f97c9","slug":"91552676154-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में दंपती सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में दंपती सहित चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकों की भिड़ंत में दंपति सहित चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा क्षेत्र की बघार नाला पुलिस चौकी के निकट शुक्रवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत में दंपति सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना के बावजूद काफी देर तक एंबुलेंस न पहुंचने से घायल घटनास्थल पर तड़पते रहे। बघार नाला पुलिस चौकी के निकट शाम को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे जहानगंज से परीक्षा देकर वापस घर जा रहे शहर के मोहल्ला खतराना निवासी आकाश मिश्रा व उसका साथी अनुभव कुमार घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक सवार जहानगंज क्षेत्र के गांव बिचपुरिया निवासी विश्राम सिंह व उनकी पत्नी सीता देवी घायल हो गई। 108 पर सूचना के बावजूद एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। विश्राम सिंह शहर के एक नर्सिंगहोम से बीमार रिश्तेदार को देखकर वापस घर जा रहे थे।
दुर्घटना में तीन बाइक सवार जख्मी
कमालगंज। जनपद कन्नौज थाना छिबरामऊ निवासी पिंकू पुत्र शिवराम सिंह व बब्लू पुत्र आशाराम बाइक सवार गुरसाहयगंज से कमालगंज जा रहा था। तभी खुदागंज के पास सामने से आ रहे बाइक सवार शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव फैजबाग निवासी महेंद्र पुत्र नरेश चंद्र की बाइक से सामने से भिड़ंत हो गई। इससे तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी कमालगंज लाया गया। वहां हालात गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था।