फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   91 crore on salaries, 46 crore on construction, water supply and lighting

Farrukhabad News: वेतन पर 91, निर्माण, जलकल व प्रकाश पर 46 करोड़ होंगे खर्च

Thu, 09 Apr 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
91 crore on salaries, 46 crore on construction, water supply and lighting
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बुधवार शाम पालिका परिसर में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें पालिका ने सर्वसम्मति से निर्माण, जलकल व पथप्रकाश पर 46 करोड़ और कर्मियों के वेतन व पेंशन पर 91 करोड़ रुपये खर्च करने पर मुहर लगा दी। सभासदों ने बंदरों के आतंक, मरे जानवरों को उठाने के बदले पैसे मांगने, खराब वाहन सही कराने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

नगर पालिका की पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार शाम को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें सभासदों ने तमाम तरह के मुद्दे उठाए। फतेहगढ़ के सभासद अनिल तिवारी ने कहा कि बंदरों का आतंक है। इनसे निजात दिलाई जाए। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि अब वन विभाग इसे पकड़वाएगा। सभासद ने मरे जानवरों को उठवाने के बदले कर्मचारी रुपये मांगने की बात कही। कहा कि कई बार रुपये मांगने का वीडियो बनाकर मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के अलावा खुद पालिकाध्यक्ष को भेजा। इस पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वह इस मामले को गंभीरता से दिखवाएंगी। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि 20 अप्रैल के बाद कर का निर्धारण कर दिया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों के परिजनों को मिलने वाली पेंशन में 15 प्रतिशत वृद्ध मां को भी देने की बात कही। सभी प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया गया। इन पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई। इसमें प्रकाश व जलकल पर 18 करोड़, सड़क, नाला व भवन निर्माण पर 28 करोड़ कुल 46 करोड़ के अलावा वेतन, पेंशन, कर्मियों के देयकों पर 91 करोड़ खर्च करने पर मुहर लगाई गई। बैठक में ईओ विनोद कुमार के अलावा अन्य कर्मचारी और सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed