फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   90 huts burnt, the death of child

कुड़री सारंगपुर में जलीं 90 झोपड़ियां, बालक की मौत

Thu, 21 May 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 21 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
90 huts burnt, the death of child

चूल्हे की चिंगारी ने तहसील क्षेत्र के गांव कुड़रीसारंगपुर में 90 झोपड़ियां जला डालीं। इस अग्निकांड में एक बालक और दो पशुओं की जलकर मौत हो गई। चार पशु झुलस गए। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड भी धोखा दे गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार ने अग्निपीड़ितों को राहत राशि के चेक बांटे। उन्होंने प्रधान पति को लंच पैकेट बंटवाने और कोटेदार को मुफ्त राशन वितरित करने के निर्देश दिए। गांव कुड़री सारंगपुर में गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे रामजीत के घर पर चूल्हे पर भोजन बन रहा था।
विज्ञापन


चूल्हे की चिंगारी रामजीत की झोपड़ी पर जा गिरी। इससे झोपड़ी में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने पड़ोसी राजवीर की झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद एक के बाद एक 90 झोपड़ियां धू-धू कर जलने लगीं। आग लगी देेख आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी थाना पुलिस को देकर ग्रामीण पंपसेट आदि चलाकर आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान झोपड़ी में सो रहे राजवीर के आठ वर्षीय पुत्र सुरजीत की जलकर मौत हो गई। महावीर की भैंस का बच्चा और राजवीर की एक भैंस जलकर मर गईं। रघुवीर व बन्नू की एक-एक व जयवीर की दो भैंसें झुलस गईं।

सूचना मिलने पर जिले से  फायर ब्रिगेड डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के मोटर ने पंपसेट से पानी नहीं उठाया। इससे फायर ब्रिगेड ऐसे ही खड़ी रही। दमकलकर्मी विश्वनाथ ने इसकी सूचना अपर पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। पड़ोसी जिला जलालाबाद से दूसरी फायर ब्रिगेड करीब 7.30 बजे पहुंची।

तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। इस अग्निकांड में ग्रामीणों का सब कुछ जलकर बर्बाद हो गया। अग्निपीड़ितों का कहना था कि खाने की छोड़ो, पहनने को एक कपड़ा तक नहीं बचा है। इस अग्निकांड में करीब 50 लाख का नुकसान होने का अनुमान है।

घटना की जानकारी पर तहसीलदार आरपी चौधरी, थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्लिम खां और राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार पहुंचे। तहसीलदार ने प्रधान पति रामरईस यादव से लंच की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने फकरपुर के कोटेदार को मुफ्त में राशन बांटने के निर्देश दिए। इसके बाद तहसीलदार ने अग्निपीड़ितों की सूची बनाकर उन्हें चेक बांटने शुरू किए। तहसीलदार ने बताया कि अग्निपीड़ितों को 7900 रुपये के चेक दिए जा रहे हैं।


राजवीर, रामबाबू, श्यामबाबू, अनिल कुमार, हंसराम, मिड़ईलाल, रामजीत, महावीर, राममूर्ति, श्रीदेवी, जयवीर, राजवीर, लल्लन, छोटेलला, रामप्रकाश, जयराम, कृपाल, रामवीर, अतर सिंह, निर्भय, दिलीप कुमार, अर्जुन, राकेश कुमार, रमेशचंद्र, शौकीन, रामकिशन, विमलेश कुमार, सुखदेवी, अखिलेश, सिद्घार्थ, मुकेशचंद्र, महिराम, रामकिशन, कालीचरन, रामप्रसाद, रामनिवास, राजेंद्र, रवि कुमार, धन्नू, विश्राम, महिपाल सिंह, कुंवरपाल, पिंटू, गुड्डू, श्रीनिवास, छोटेलला, गयाराम, अद्दू समेत 90 लोगों की झोपड़ियां जली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed