{"_id":"5f9afb7e8ebc3e9c055bce47","slug":"9-employees-including-doctors-found-absent-at-health-center-in-farrukhabad-contract-to-end-farrukhabad-news-knp5913169152","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर सहित 9 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, होगी संविदा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर सहित 9 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, होगी संविदा समाप्त
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते डीएम व सीएमओ। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने नगरीय स्वास्थ्य केंद्र रकाबगंज का गुरुवार सुबह औचक निरीक्षण किया। वहां उन्हें डाक्टर सहित नौ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और सभी की संविदा समाप्त करने के निर्देश सीएमओ को दिए। सीएमओ ने बताया कि संविदा डॉक्टर अपना खुद का नर्सिंग होम संचालित कर रहीं हैं। वह वहीं बैठती हैं।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह सुबह सीमएओ डॉ. वंदना सिंह के साथ रकाबगंज स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां कोई डॉक्टर व कर्मचारी न मिलने पर डीएम का पारा चढ़ गया। जानकारी की गई तो पता चला कि तीन कर्मचारियों की एल-2 अस्पताल में ड्यूटी लगी है। बाकी कर्मचारी आए ही नहीं हैं। सीएमओ ने बताया कि पिछले चार निरीक्षणों में डॉ. शोभा सक्सेना उन्हें भी अनुपस्थित मिलीं थीं। पता चला है कि उनका बजारिया में नर्सिंग होम चल रहा है।
वह वहीं मरीज देखती हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर सभी कर्मचारी एवं डॉ. शोभा सक्सेना संविदा पर तैनात हैं। जिलाधिकारी ने सीमओ को डॉ. शोभा सक्सेना, स्टाफ नर्स शीतल, लैब टेक्नीशियन विकल्प तोमर, सुषमा लाल, श्वेता राठौर, प्रीती चतुर्वेदी, आरती सागर, योगेंद्रवती, एएनएम प्रतिभा देवी की संविदा समाप्त करने के निर्देश दिए। उधर फतेहगढ़ स्थित एल-2 अस्पताल का डीएम ने निरीक्षण किया। मरीज विनय से स्वास्थ्य व उपचार आदि के संदर्भ में जानकारी हासिल की। वहां 15 मरीज भर्ती बताए गए।