फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   82.09 percent voting for Pradhan in six gram panchayats

छह ग्राम पंचायतों में प्रधान के लिए 82.09 फीसदी मतदान

Sun, 09 May 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
82.09 percent voting for Pradhan in six gram panchayats
फर्रुखाबाद। जिले की छह ग्राम पंचायतों में रविवार को प्रधान पद के लिए कड़ी सुरक्षा में मतदान हुआ। इसमें 82.09 फीसदी वोट पड़े। मतदाताओं ने वोट देकर 75 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद कर दिया। मंगलवार को वोटों की गिनती होगी। भड़ौसा गांव में भीड़ अधिक होने पुलिस ने कई बार खदेड़ा। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट और एसपी ने मतदान के दौरान निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिले की 6 ग्राम पंचायतों में 29 अप्रैल को हुए पंचायत चुनाव के मतदान से पूर्व एक-एक प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत हो गई थी। इससे ब्लाक बढ़पुर, शमसाबाद व राजेपुर की एक-एक व कमालगंज की तीन ग्राम पंचायतों में रविवार को ग्राम प्रधान पद पर मतदान कराया गया। बढ़पुर ब्लाक की ग्राम महरूपुर सहजू में प्रधान पद के लिए 18 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया।
विज्ञापन

यहां चार बूथों पर 2318 मतदाताओं में से 1669 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां 72 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह बूथों पर मतदाताओं की लाइन लगी। इसके बाद लोग आते रहे और वोट डालकर जाते रहे। शाम को आरओ शरद प्रताप ने ब्लाक कार्यालय स्थित स्ट्रांगरूम में मतपेटिका सील कराकर जमा कराईं। वहीं शमसाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत कासिमपुर तराई में 78.5 प्रतिशत मतदान हुआ। 985 मतदाताओं ने वोट डालकर 6 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में कैद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर दो बजे फर्जी आधार कार्ड बनाकर मतदान कराने का आरोप लगाने पर दो प्रत्याशियों में मारपीट हुई। इससे एक घंटे मतदान बंद रहा। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ कर मतदान शुरू कराया। राजेपुर की ग्राम पंचायत भुसेरा में 830 मतदाताओं में से 785 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे कुल 94.5 प्रतिशत वोटिंग हुई। कमालगंज की ग्राम पंचायत भड़ौसा में 82.50 ,बिचपुरी में 78.38 व अजीजलपुर में 86.66 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम को सभी ग्राम पंचायतों से आई मतपेटिकाएं सील कराकर ब्लाक कार्यालयों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया।
कुर्सी के सहारे वोट डालने चढ़ी वृद्घा
फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायत महरूपुर सहजू की की करीब 85 वर्षीय चंदावती पर्ची लेकर वोट डालने केंद्र पर पहुंचीं। मतदान केंद्र की रैंप पर न चढ़ पाने से उन्हें कुर्सी के सहारे चढ़ाया गया। पहचानपत्र न होने से वह वहीं कुर्सी पर बैठ गईं और कहा कि जिसे वोट की जरूरत हो वह उनके घर से पहचानपत्र ले आए। फिर पहचानपत्र आने पर उन्होंने मतदान किया।

पहली बार किया मतदान
फर्रुखाबाद। गांव महरूपुर सहजू निवासी एमए की छात्रा शिवानी ने पहली बार मतदान किया। पूछने पर शिवानी ने बताया कि आज पता चला कि उनकी भी अहमियत है। मताधिकार का प्रयोग कर वह गौरवांवित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed