{"_id":"5c6af6d9bdec2217fc33ee3a","slug":"81550513881-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएल में चमके फर्रुखाबाद के राजर्षि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएल में चमके फर्रुखाबाद के राजर्षि
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीसीएल (कानपुर क्रिकेट लीग) में शहर के राजर्षि त्रिपाठी ने शानदार बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाई है। रविवार को खेले गए मैच में उनकी शानदार पारी (84) के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से भी नवाजा गया। इससे पहले राजर्षि तीन और अर्द्धशतक लगा चुके हैं।
पिछले तीन साल से कानपुर के क्रिकेट लीग का हिस्सा रहे फर्रुखाबाद के खिलाड़ी राजर्षि ने इस बार सीसीएल में शानदार बल्लेबाजी की है। रविवार को खेली गई 84 रन की आतिशी पारी से उन्होंने अपनी टीम महाना इलेवन को जीत दिलाई। इस दौरान उन्होंने 14 चौके व दो छक्के जड़े। इसके बाद भी विपक्षी टीम का कोई गेंदबाज राजर्षि को आउट नहीं कर सका।
इससे पहले राजर्षि महाना इलेवन के लिए खेल गए आठ मैच में एक 48 व 29 रन की पारी समेत तीन अर्द्धशतक जड़ चुके हैं। रविवार को खेली गई 84 रन की पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से भी नवाजा गया।