{"_id":"630cfe11f954c461822618bd","slug":"81-recommendation-for-cancellation-of-lease-farrukhabad-news-knp7151834143","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बरसे बदरा, जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बरसे बदरा, जलभराव से लोग परेशान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सुबह धूप के बाद दोपहर में करीब एक घंटे झमाझम बारिश हुई। इससे गली-मोहल्ले की सड़कें जलमग्न हो गईं। यातायात बाधित हो गया। नालियों से निकला कीचड़ गलियों में भरने से लोग परेशान रहे। बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिली।
सोमवार दोपहर को बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे हुई बारिश में शहर के लाल सराय मुख्यमार्ग, स्टेट बैंक गली, रस्तोगी मोहल्ला, तलैया फजल इमाम, गंगानगर, लिंजीगंज, ढुइया, गंगानगर, बीबीगंज अनाज मंडी के अलावा भोलेपुर ओवरब्रिज, ,भोलेपुर रेलवे क्रासिंग, नेकपुर कलां आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे कई दोपहिया और चौपहिया वाहन पानी में बंद हो गए। इससे लोगों को दिक्कत हुई। जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम पांच बजे दोबारा शुरू हुई बूंदाबांदी भी देर शाम तक चलती रही। बारिश होने की वजह से मौसम में ठंडक रही।
छतों, गलियों में बच्चों ने की मस्ती
बारिश होने के बाद कई युवा, बच्चे और महिलाएं छतों पर पानी का लुत्फ उठाते दिखीं। बच्चों ने जमकर मस्ती की। गलियों में हुए जलभराव में बच्चे उछलकूद करते दिखे।
विज्ञापन
धान और गन्ना की फसल के लिए पानी अमृत
जिले के कई इलाकों में हुई बारिश से फसलों को खासा फायदा हुआ है। इस वक्त खेतों में खड़ी धान और गन्ना की फसल के लिए पानी वरदान साबित हुआ है। बरसाती मक्का, ज्वार व बाजरा के लिए भी यह पानी लाभदायक है।