फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   80 thousand rupees were taken out from the goat trader's pocket

Farrukhabad News: बकरा व्यापारी की जेब काटकर 80 हजार निकाले

Thu, 25 Jan 2024 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 25 Jan 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
80 thousand rupees were taken out from the goat trader's pocket
फर्रुखाबाद। नखासे में बकरा बेचकर घर जा रहे व्यापारी की जेब काटकर 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। शक होने पर व्यापारी ने शोर मचाया। ग्रामीणों के सहयोग से दो युवकों को पकड़ लिया गया, जबकि एक बदमाश भाग गया।
विज्ञापन

कायमगंज के मोहल्ला चिलाका निवासी बबलू चक बकरा व्यापारी है। वह बुधवार सुबह बाईपास स्थित नखासे में तीन बकरे बेचने आया था। दोपहर करीब 12 बजे बकरा बेचने के बाद वह जेब में 80,400 रुपये रखकर टेंपो से घर जा रहा था। उसी टेंपो पर तीन अन्य युवक भी सवार थे। उसके पास बैठे दो युवक बार-बार सोने का नाटक कर उसके ऊपर गिरने लगे। कई बार उसने सही से बैठने के लिए कहा, मगर वह नहीं माने। इस पर उसे शक हुआ। टेंपो जब चौरसिया मझोला गांव के पास पहुंचा, तो उसने जेब में रुपये देखे। जेब कटी मिलने पर उसने शोरगुल कर पास बैठे लोगों को पकड़ लिया। तीनों जेबकतरे पहले तो झगड़े पर उतर आए, मगर ग्रामीणों की भी़ड़ बढ़ते देख भागने लगे। लोगों ने दो जेबकतरों को पकड़ लिया, जबकि एक भाग गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जब तलाशी ली, तो एक जेबकतरे के पास पूरी रकम बरामद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को दोनों जेबकतरे सौंप दिए गए। पुलिस दोनों से पूछताछ कर तीसरे के बारे में जानकारी जुटा रही है। तीनों जेबकतरे कमालगंज क्षेत्र के गिहार बस्ती के बताए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर क्राइम गोविंद हरि वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed