{"_id":"58a5e5624f1c1bcd57d84b02","slug":"80-million-suit-he-wore-in-two-years-azam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने दो वर्ष में पहने 80 करोड़ के सूट: आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी ने दो वर्ष में पहने 80 करोड़ के सूट: आजम
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
जरारी में सभा को संबोधित करते आजम खां।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री आजम खां ने गुरुवार को जरारी गांव स्थित दंगल मैदान पर सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी के पक्ष में चुनावी जनसभा में कहा कि खुद को फकीर बताने वाले पीएम नरेंद्र मोदी दो वर्ष के दौरान 80 करोड़ रुपये के सूट पहन चुके हैं। इसका हिसाब उनसे जनता ले।
उन्होंने कहा कि तीन तलाक की बात करने वाले भाजपाई कौन होते हैं। तीन तलाक के मुद्दे पर जो महिलाएं मोदी से मिलती हैं वे घर नहीं बसाना चाहती हैं। कहा कि नोटबंदी से देश दिवालिया होने की कगार पर आ गया था। नोटबंदी से 200 लोगों की मौत हो चुकी है।
कई मजदूर भूखों मरने की कगार पर पहुंच गए। आजम ने कहा कि दंगों के आरोपी अमित शाह को गुजरात बदर किया गया था। इसके बावजूद उनके हाथ में बीजेपी की कमान है। उन्होंने जामा मस्जिद के इमाम पर भी कटाक्ष किए। आजम खां ने कहा कि मोदी जवाब दें कि जवानों को सरहद पर कब तक तक मरवाएंगे?
विज्ञापन
उन्होंने सपा में बाप-बेटों के बीच पुल का काम किया है। इससे साइकिल सिंबल बचा। पार्टी बची। रिश्ते बचे।आजम खां की सभा के दौरान कायमगंज विधानसभा के निवर्तमान विधायक अजीत कठेरिया शामिल होने के लिए पहुंचे। मंच के पास दरोगा आनंद सिंह भदौरिया ने उन्हें रोक दिया।
यह देख वहां खड़े वरिष्ठ सपा नेताओं ने दखल देकर उन्हें मंच पर बुलाया।