{"_id":"670845cafacd41b076022a54","slug":"80-construction-works-will-improve-the-health-of-city-roads-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-116499-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 80 निर्माण कार्यों से सुधरेगी शहर की सड़कों की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 80 निर्माण कार्यों से सुधरेगी शहर की सड़कों की सेहत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के विकास के लिए 80 निर्माण कार्यों का प्रस्ताव सदर विधायक ने लोक निर्माण विभाग को दिया है। कानपुर रोड पर जिला जेल से गुरसहायगंज तक फोरलेन सड़क और इटावा-बरेली हाईवे से बाईपास बनाने का प्रस्ताव शामिल है। इनका निर्माण होने से जिले की जनता को जाम से निजात मिल सकेगी।
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त ने बताया कि पांचाल घाट से कादरीगेट, लालदरवाजा होते हुए फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन, आईटीआई से सेंट्रल जेल संपर्क मार्ग, कादरीगेट से मसेनी मार्ग पर चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। बताया कि जिला जेल चौराहा फतेहगढ़ से कमालगंज होते हुए गुरसहायगंज तक फोरलेन मार्ग का प्रस्ताव भी भेजा गया है।
तीन ऊपरगामी पुलों का भी प्रस्ताव भेजा है। काफी अरसे से कानपुर मार्ग का चौड़ीकरण ओर बाईपास का निर्माण कराने की मांग की जा रही थी। प्रस्तावों में 29 नए मार्गों का निर्माण कराने, 31 सड़कों की मरम्मत कराने, चार उपरगामी पुल बनवाने के साथ ही नौ पुल-पुलिया का निर्माण कराने का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन
सदर विधायक ने बताया कि स्वीकृति के बाद बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे। इन कार्यों के होने से शहर में जाम आदि की समस्या से निजात मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी मौजूद रहे।