फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   78 lakh could not be recovered from 1002 farmers

फर्रुखाबादः 1002 किसानों से नहीं हो सकी 78 लाख की रिकवरी

Mon, 01 Aug 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
78 lakh could not be recovered from 1002 farmers
फर्रुखाबाद। इनकम टैक्स देने वाले जिले के 1002 किसानों से अभी तक सम्मान सम्मान निधि के 78 लाख रुपये वसूले नहीं जा सके हैं। जून में उप कृषि निदेशक कार्यालय से नोटिस जारी किए गए थे। इनमें 86 किसानों ने करीब आठ लाख रुपये वापस किए हैं।
विज्ञापन

शासन से हुई समीक्षा के बाद जिले के 1088 किसान इनकम टैक्स देने के बावजूद सम्मान निधि लेते मिले थे। इनकी सूची जारी कर उनसे अभी तक ली गई धनराशि की वसूली करने के आदेश दिए थे। इनके खातों में सम्मान निधि के 86 लाख रुपये भेजे जा चुके थे।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर लकूला स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय से इन किसानों को रिकवरी के लिए जून में नोटिस जारी किए गए। करीब दो माह बीत चुके हैं और अभी तक 86 किसानों ने ही सम्मान निधि के आठ लाख छह हजार रुपये वापस किए हैं। जबकि 1002 किसानों से करीब 78 लाख रुपये की वसूली नहीं होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ किसानों ने नोटिस का जवाब दिया है। इसमें कहा है कि वह इनकम टैक्स की फाइल तो दाखिल करते हैं, लेकिन इनकम टैक्स देने के दायरे में नहीं हैं। लेखपालों से सत्यापन भी कराया जा रहा है। इनकम टैक्स देने वाले सभी किसानों से वसूली की अग्रिम कार्रवाई भी की जाएगी।
71 हजार किसानों की सम्मान निधि पर संकट
जनपद में दो लाख 19 हजार 336 किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। इस वित्तीय वर्ष में ई-केवाईसी की फीडिंग के बाद ही सम्मान निधि की किस्त भेजने के निर्देश थे। जून तक फीडिंग काफी कम होने से सभी किसानों को किस्त के दो-दो हजार रुपये खाते में भेज दिए गए। अब दूसरी किस्त ई-केवाईसी की फीडिंग होने के बाद ही जारी की जाएगी। फीडिंग की अंतिम तिथि 31 जुलाई भी निकल चुकी है।

अभी तिथि बढ़ने का कोई आदेश भी नहीं आया है। जिले के एक लाख 48 हजार किसानों की ही ई-केवाईसी फीड हो सकी है। यदि फीडिंग की तिथि न बढ़ी तो 71 हजार से अधिक किसानों की सम्मान निधि पर संकट आ सकता है। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि ई-केवाईसी फीडिंग की तिथि बढ़ने का अभी तक कोई आदेश नहीं मिला है। अगली किस्त भेजने का निर्णय शासन से ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed