{"_id":"678bef78e6fbd41fc1080c58","slug":"74119-villagers-got-ownership-of-their-houses-in-the-district-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-119772-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जनपद में 74119 ग्रामीणों को अपने घर का मिला स्वामित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जनपद में 74119 ग्रामीणों को अपने घर का मिला स्वामित्व
Sat, 18 Jan 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
मेला रामनगरिया के सांस्कृतिक पंडाल में घरौनी वितरण के दौरान मौजूद अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, ज
- फोटो : मेला रामनगरिया के सांस्कृतिक पंडाल में घरौनी वितरण के दौरान मौजूद अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, सीडीओ व अन्य।
फर्रुखाबाद। स्वामित्व योजना के तहत जनपद में शनिवार को घरौनी वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को घरौनी का वितरण किया। इससे जिले के 74119 लोगों को अपने घर पर मालिकाना हक मिला।
पांचालघाट मेला रामनगरिया के सांस्कृतिक पंडाल में प्रशासन की ओर से स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण का कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगों को प्रधानमंत्री द्वारा घरौनी वितरण का लाइव कार्यक्रम दिखाया गया। इसके साथ विधायक सुशील शाक्य, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, तहसीलदार श्रद्धा पांडेय, डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने 25 ग्राम पंचायतों से बुलाए गए ग्रामीणों को घरौनी का वितरण किया।
ब्लॉक बढ़पुर में बीडीओ अमरेश सिंह चौहान, एडीओ सत्यनारायण सिंह ने घरौनी का वितरण किया। जबकि ब्लाक नवाबगंज में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने डीपीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव के साथ ग्रामीणों को घरौनी बांटकर उन्हें घर का स्वामित्व दिया। तहसीलदार श्रद्धा पांडेय ने बताया कि सभी तहसील व ब्लाकों में कार्यक्रम कर जनपद की 323 ग्राम पंचायतों के 74 हजार 119 ग्रामीणों को घरौनी का वितरण किया।