{"_id":"64627e77b49ce2839401cbc4","slug":"740-lakh-stolen-from-paint-shop-farrukhabad-news-c-12-1-235745-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad Crime: पेंट की दुकान का शटर तोड़कर 7.40 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad Crime: पेंट की दुकान का शटर तोड़कर 7.40 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 16 May 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 16 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चोरों ने पेंट की दुकान का शटर तोड़कर 7.40 लाख रुपये की चोरी कर ली। सुबह दुकान खोलने पर जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पीड़ित ने गांव के ही चार लोगों पर शक जताया है। एसओजी ने एक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कादरीगेट क्षेत्र के गांव नगला कलार निवासी शिवम राजपूत की बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेंट्रल जेल के पास पेंट की दुकान है। रविवार रात किसी वक्त चोरों ने शटर तोड़कर दुकान में रखी पेंट की 20 लीटर की 40 बाल्टियां, एक लीटर पेंट के 100 डिब्बे समेत करीब सात लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर गुल्लक में रखे 40 हजार रुपये भी ले गए। शिवम ने बताया कि अभी जल्द में ही उन्होंने दो बार में सात लाख रुपये का माल मंगाया था।
चोर अधिकांश महंगे पेंट भी दुकान से ले गए हैं। दुकानदार की सूचना पर थाना प्रभारी राजेश राय टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल की। फारेंसिक टीम ने नमूने लिए। शिवम ने गांव के ही चार लोगों पर चोरी का शक जाहिर किया है। एसओजी ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।