फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   73 Korana infected including drug inspector.

जिले में ड्रग इंस्पेक्टर सहित 73 कोराना संक्रमित

Tue, 04 May 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
73 Korana infected including drug inspector.
ड्रग इंस्पेक्टर सहित 73 कोराना संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में मंगलवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 73 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें ड्रग इंस्पेक्टर, डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा बढ़कर 8115 पहुंच गया है।
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। जांच रिपोर्ट में औषधि निरीक्षक अशोक कुमार, मोहम्मदाबाद सीएचसी के डॉ. धर्मेंद्र यादव, सीएचसी शमसाबाद की दो महिला स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिलीं। फतेेहगढ़ के बेवर रोड निवासी अधेड़, नगला दीना निवासी 6 लोग आवास विकास कालोनी निवासी महिलाओं सहित 6 लोग, जटवारा निवासी सात लोगों सहित शहर व बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र में 38 लोग संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कायमगंज क्षेत्र के 8, कमालगंज का एक, मोहम्मदाबाद के पांच, नवाबगंज 12 व शमसाबाद क्षेत्र के 6 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। जनपद में अब तक 8115 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6993 लोग ठीक हो चुके, जबकि 126 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में 996 केस अभी एक्टिव हैं। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 146 संक्रमित ठीक हो चुके हैं जबकि 676 मरीज होम आइसोलेट हैं। वहीं कोरोना जांच के लिए कुल 840 नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed