फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   724 pregnant screened, 146 in high risk

724 गर्भवती की जांच में 146 मिली हाई रिस्क में

Mon, 09 Nov 2020 07:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
724 pregnant screened, 146 in high risk
जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। 724 गर्भवती में से 146 हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मिली।
विज्ञापन

सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया। गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच कर स्वल्पाहार दिया गया। सीएचसी राजेपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमित राजपूत ने बताया कि 97 गर्भवती के परीक्षण में 29 गर्भवती उच्च जोखिम गर्भावस्था (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) पर मिलीं। उन्हें प्रसव होने तक विशेष निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नमिता दास ने बताया कि महिला को पहले से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो वह सचेत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परामर्शदाता अतुल गुप्ता ने बताया कि जिले में 724 गर्भवती का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 146 एचआरपी चिह्नित की गई हैं। बीपीएम ज्योति सिंह, स्टाप नर्स श्रद्धा, ममता, एएनएम अंजुम, अमित, सौम्या आदि मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर सीएचसी में 85 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। सोमवार को जो भी गर्भवती आईं, उन्हें केला व सेब आदि फल भी दिए गए। कुछ महिलाओं को एंबुलेंस से भी लाया गया।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी सोमेश अग्निहोत्री ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। महिला चिकित्सक डॉ. निशि गौड़ व अन्य नर्स ने परीक्षण किया।
डॉ. विकास पटेल, ब्लाक सामुदायिक कार्यक्रम प्रबंधक हृदयेश कुमारी, नीलम लैब टेक्नीशियन राजीव कटियार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed