{"_id":"5c31fea9bdec22359301f203","slug":"71546780329-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्यज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्यज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। आर्य समाज की ओर से गंगापार महात्मा गांधी इंटर कालेज राजेपुर में तहसील स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं यज्ञ कराया गया। इसमें कई विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में मिजाजी लाल पब्लिक स्कूल राजेपुर की अदिति ने प्रथम, रिद्धि ने द्वितीय तथा सिद्धि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में आदर्श जनता जूनियर हाईस्कूल अलीगढ़ के लाखे ने प्रथम, मासूम शर्मा ने द्वितीय, सियाराम पब्लिक स्कूल राजेपुर के शिवम ने तृतीय स्थान हासिल किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजेपुर तथा सीनियर वर्ग में गंगापार महात्मा गांधी इंटर कालेज की सफेदी प्रथम, मोहन द्वितीय व नैनशी तीसरे स्थान पर रहीं।
सभी विजेता प्रतिभागियों को आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने प्रमाण पत्र व शील्ड प्रदान की। इस दौरान ग्राम प्रधान उमेश सिंह, राम स्वरूप शर्मा, रतीपाल, शिवराम सिंह, रामानंद, सुरेशचंद्र, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन आचार्य कमल किशोर ने किया ।