फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   70220 bags of DAP and 19340 bags of NPK will arrive in three days.

Farrukhabad News: तीन दिन में आएगी 70220 बोरी डीएपी, 19340 बोरी एनपीके

Fri, 31 Oct 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 31 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
70220 bags of DAP and 19340 bags of NPK will arrive in three days.
फर्रुखाबाद। जनपद में आलू व रबी की फसल बोआई को देखते हुए खाद की आपूर्ति भी जारी है। तीन दिन के अंदर जिले को 70220 बोरी डीएपी, 19340 बोरी एनपीके और 50861 बोरी यूरिया मिलेगी।
विज्ञापन



किसानों को फसलों की बोआई में कोई असुविधा न हो, इसके लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी प्रतिदिन उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा कर रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि गत वर्ष की तुलना इस वर्ष अधिक डीएपी का वितरण किया जा चुका है। पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आलू व गेहूं आदि की बोआई के लिए कृषि निदेशालय से जिले को उर्वरकों की भरपूर आपूर्ति कराई जा रही है। किसान खतौनी व आधार लेकर जाएं। इससे भूमि के अनुपात में उर्वरक मिलेगी। मिट्टी की जांच के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करें। बेवजह भंडारण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले को रैक के माध्यम तीन दिन अंदर जिले को 70220 बोरी डीएपी, 19340 बोरी एनपीके, 50861 बोरी यूरिया उपलब्ध होगी। उन्होंने विक्रेताओं को खाद के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग करने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।

किसान उर्वरक खरीदते समय रसीद अवश्य लें। जिले में 14418 बोरी डीएपी, 23801 बोरी एनपीके, 24169 बोरी यूरिया, 8919 बोरी एमओपी व 17677 बोरी सिंगल सुपर फॉस्फेट उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed