{"_id":"6033e1758ebc3ee96665d022","slug":"702-vaccinated-personnel-were-vaccinated-farrukhabad-news-knp613487519","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुटे हुए 702 फ्रंट लाइन व स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुटे हुए 702 फ्रंट लाइन व स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
702 छूटे कर्मियों को लगवाया गया टीका
1267 कर्मचारी टीका लगवाने नहीं पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। कोरोना महामारी से सुरक्षित करने के लिए सोमवार को 17 बूथों पर 702 फ्रंट लाइन वर्कर और स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया।
1969 कर्मचारियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसमें आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक डॉ.अमित मिश्र, उप जिला मलेरिया अधिकारी हिलाल अहमद खान समेत 702 लोग ही टीका लगवाने पहुंचे। पुलिस लाइन के छह बूथ पर 190, लोहिया अस्पताल के दो बूथ पर 92, सिविल अस्पताल लिंजीगंज में 127, सीएचसी कायमगंज में 74, नवाबगंज में 38, राजेपुर में 43, कमालगंज में 62 और सीएचसी मोहम्मदाबाद में 43 लोगों को टीका लगाया गया। लक्ष्य के सापेक्ष 35.70 प्रतिशत टीकाकरण किया जा सका। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.प्रभात वर्मा ने बताया कि जिन लोगों को 28 जनवरी को टीका लगा था उन्हें 25 फरवरी को टीका लगाया जाएगा।
फोटो- 25
कायमगंज में 74 ने लगवाया टीका
कायमगंज। 246 राजस्व, पुलिस व नगरपालिका कर्मचारियों को टीका लगाने के लिए सीएचसी में दो बूथ बनाए गए। बूथ नंबर एक पर 18 और दो पर 56 का टीकाकरण हुआ। प्रभारी कोतवाल संतोष कुमार, एसआई रहीस खां, एसआई राजेंद्र कुमार ने टीकाकरण कराया। टीका लगने के बाद बोले उन्हें दिक्कत नहीं हुई है। अच्छा लग रहा है, कोई भय नहीं है। अब खुशी इस बात की है कि उन्हें कोरोना संक्रमण भी जल्दी प्रभावित नहीं कर पाएगा।(संवाद)