फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   70 km of sewer line will be laid in the city, first phase approved

Farrukhabad News: शहर में 70 किमी. पड़ेगी सीवर लाइन, प्रथम चरण को स्वीकृति

Sat, 11 Oct 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 11 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
70 km of sewer line will be laid in the city, first phase approved
फर्रुखाबाद। शहर में सीवर लाइन नहीं है, लोग सेप्टिक टैंक से काम चला रहे हैं। अब लोगों को जलभराव और सीवर संबंधी दिक्कतों से मुक्ति मिल जाएगी। शहर में सीवर लाइन के लिए तीन चरणों में होने वाले काम में पहले चरण को स्वीकृति मिल गई।
विज्ञापन

पूरी योजना पर 659 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अब 70 किमी. सीवर लाइन डाली जाएगी। एक सप्ताह में प्रथम चरण के डीपीआर के लिए सर्वे व ड्राइंग का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले फतेहगढ़, आवास विकास और फर्रुखाबाद में कई दशकों से प्रस्तावित सीवर लाइन का सपना अब पूरा होता दिख रहा है। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के प्रयासों से नगर विकास विभाग के साथ छह अक्तूबर को हुई बैठक में सीवर लाइन का प्रस्ताव रखा गया था। कुल 70 किमी. के इस प्रस्ताव में प्रथम चरण में फतेहगढ़ एक्शन प्लान को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। इसमें करीब 87 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय चरण में आवास विकास के क्षेत्र में 192 करोड़ और तीसरे चरण में आवास विकास से बीबीगंज तक 380 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अब जल निगम प्रथम चरण के डीपीआर के लिए सर्वे, डिजाइन ड्राइंग तैयार करना शुरू करेगा। इस कार्य में एक सप्ताह का समय लगेगा। योजना के तहत करीब छह माह में डीपीआर तैयार कर वित्तीय स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सीवर लाइन पड़ने के बाद होने वाले जलभराव से मुक्ति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

226 करोड़ की हर घर जल योजना को भी मंजूरी
फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ के शहरी क्षेत्र में हर घर जल योजना को भी मंजूरी मिल गई है। इसकी डीपीआर तैयार करके शासन से स्वीकृति ले ली गई है। इस योजना की लागत 226 करोड़ रुपये है। इसमें आठ नई पानी की टंकी, 311 किमी. पाइपलाइन, करीब 52 हजार घरों में पानी के कनेक्शन देने की योजना है।

शहर में सीवर लाइन के प्रथम चरण को स्वीकृति मिल गई है। इससे पहले 226 करोड़ की हर घर जल योजना की डीपीआर भी स्वीकृत हो चुकी है। तीन चरणों में काम पूरा होगा। सीवर लाइन बनाने का सपना उनके पिताजी पूर्व मंत्री स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने देखा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से यह योजना पूरी होने जा रही है।
-मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सदर विधायक फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed