फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   7 hours power cut in Lohia hospital residences every day7 hours power cut in Lohia hospital residences every day

Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल आवासों में रोजाना दिन के सात घंटे बिजली कटौती

Wed, 11 Jun 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 11 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
7 hours power cut in Lohia hospital residences every day7 hours power cut in Lohia hospital residences every day
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल और परिसर में बिजली की हालत बदतर है। रात में कुछ देर कम वोल्टेज की बिजली मिली, मगर दिन में सात घंटे के लिए काट दी गई। शाम साढ़े चार बजे आपूर्ति बहाल की गई, तो वोल्टेज समस्या ने दिक्कतें खड़ी कर दीं।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में बिजली की समस्या स्थायी बनती जा रही है। अस्पताल परिसर में बिजली आती, तो कम-ज्यादा वोल्टेज दिक्कत खड़ी करते हैं। बिजली गुल होने के बाद जनरेटर नहीं चलाया जाता। लिहाजा कमरों में अंधेरा और पंखे एसी बंद होने से भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो रहे हैं। बुधवार को सुबह नौ बजे आवासीय परिसर की बिजली काट दी गई। इसके बाद पूरी दोपहरी लोग बेहाल रहे। शाम साढ़े चार बजे आपूर्ति बहाल की गई। दिन में बिजली कटौती के दौरान कर्मचारियों ने इस की सीएमएस से शिकायत की, तो उन्होंने कहा कि सभी को मीटर लगाने का निर्देश है, तो फिर क्यों नहीं लगवाए जा रहे हैं। विभागीय निर्देश हैं कि मीटर लगाए जाएं। तभी बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकेगी।
विज्ञापन

-------------
1050 बिजली बिल और चल रहे तीन-तीन एसी


डॉक्टरों, पैरामेडिकल के आवासों में दो व तीन-तीन एसी लगे हैं। जबकि बिल मात्र 1050 रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है। घरों में कई-कई एसी और इंडक्शन पर खाना बनाने का काम किया जाता है। सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि आवासों में मीटर लगाने के निर्देश हैं। इसके बावजूद कर्मचारी नहीं लगाने दे रहे हैं। अस्पताल से अधिक आवासों में लोड है। इसीलिए दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed