{"_id":"61eaee644287b65dc36cb9cd","slug":"69-infected-including-two-prisoners-of-district-jail-farrukhabad-news-knp6765832174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल के दो बंदी सहित 69 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल के दो बंदी सहित 69 संक्रमित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले के 69 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें जिला जेल के दो बंदी भी हैं। अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 480 पहुंच गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। शहर में सर्वाधिक संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इसके बावजूद सार्वजनिक स्थल व बाजारों में लोग बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। इससे संक्रमण तेजी पकड़ता जा रहा है। जांच रिपोर्ट के अनुसार जिला जेल फतेहगढ़ के दो बंदी कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे जेल में छह सक्रिय मामले हो गए हैं। इनमें चार जेल अस्पताल व दो को सीएचसी बरौन में रखा गया है।
इसके अलावा सेंट्रल जेल के 41 संक्रमित कैदियों को जेल के अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। यहां शुक्रवार को किसी कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। जांच रिपोर्ट में शहर व बढ़पुर में डॉक्टर सहित 46, कमालगंज क्षेत्र में 9, कायमगंज में दो, मोहम्मदाबाद में 6, राजेपुर के चार, नवाबगंज व शमसाबाद क्षेत्र में एक-एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 480 केस एक्टिव हैं, जबकि 61 लोगों की ट्रेसिंग अभी शेष है। इनमें 363 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। सात मरीजों का जिले के बाहर अस्तालों में इलाज चल रहा है। 66 मरीज शुक्रवार को होम आइसोलेशन पूरा कर स्वस्थ हो चुके हैं।