फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   62 wrestlers displayed their skills at the Navadiya wrestling tournament.

Farrukhabad News: नवदिया के दंगल में 62 पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

Sat, 29 Aug 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
62 wrestlers displayed their skills at the Navadiya wrestling tournament.
फर्रुखाबाद। पं. रामकृपाल मिश्र की स्मृति में 73वें दंगल का आयोजन किया गया। कई जिलों से आए 62 पहलवानों की 31 कुश्ती हुई। पहलवानों ने दांव-पेच लगाकर एक दूसरे को हराया। विजेता और उपविजेता पहलवानों को इनाम दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को फतेहगढ़ के नवदिया में आयोजित दंगल में जिले के अलावा मैनपुरी, कासगंज, बदायूं आदि से 62 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। मैनपुरी के शिवम और बदायूं के कछला निवासी सालिम, कासगंज के योगेंद्र और सहावर के भूरा की निर्धारित समय में कुश्ती बराबर पर छूटने पर तीन-तीन हजार रुपये का नगद इनाम दिया गया। इसके अलावा जिया, अवनीत, अयान, अगदनान आदि पहलवानों ने भी प्रतिभाग किया। रेफरी चमन त्रिवेदी रहे। प्रदीप कुमार मिश्र, अजीत मिश्र, सचिन मिश्र, पवन त्रिवेदी, त्रिपुरारी त्रिवेदी, आशुतोष मिश्र, सिद्धार्थ मिश्र, अभिषेक मिश्र, पुष्कर मिश्र का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed