फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   भोलेपुर में पूरे दिन जाम से जूझ लोग

भोलेपुर में पूरे दिन जाम से जूझ लोग

Wed, 30 Jan 2019 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
भोलेपुर में पूरे दिन जाम से जूझ लोग
फर्रुखाबाद। शहर के लोगों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को सुबह से भोलेपुर रेलवे क्रासिंग के पास जाम लग गया। इस दौरान स्कूली वाहन फंसने से बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी। करीब दो घंटे बाद स्थिति सामान्य हो सकी। इसके बाद दोपहर को और फिर शाम को भी जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


बुधवार सुबह भोलेपुर रेलवे क्रासिंग बंद होने व टेंपो बेतरतीब खड़े होने से जाम लग गया। सुबह करीब नौ बजे वहां कोई पुलिस कर्मी भी नहीं था। इससे चालक मनमाने तरीके से वाहनों को निकालने का प्रयास करते रहे। इसके चलते जाम और गंभीर हो गया।
विज्ञापन


उधर, हनुमान मंदिर और भीमसेन मार्केट के सामने तक जाम लगा रहा। इस दौरान स्कूल जा रहे बच्चों के वाहन भी जाम में फंस गए। इसके चलते बच्चे परेशान हो गए। कुछ देर बाद एक होमगार्ड पहुंचा। उसने वाहनों को इधर-उधर कराकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया। इसमें करीब दो घंटे लग गए। तब कहीं जाकर यातायात सामान्य हो सका। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे टाटा-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन गुजारने के दौरान क्रासिंग बंद हुई। इससे फिर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विद्युत निगम के खंड कार्यालय में इन दिनों सर चार्ज में छूट योजना का लाभ पाने के लिए आने वाले लोगों की संख्या अधिक होती है। इससे भी जाम की स्थिति बनी रहती है। खंड कार्यालय के बाहर तक वाहन खड़े होने से पुलिस कर्मियों को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शाम को भी क्रासिंग बंद होने के दौरान जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed