{"_id":"65f9e901672afee6a307d4f7","slug":"60-transformers-will-be-installed-in-the-city-for-rs-372-crore-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-109482-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 3.72 करोड़ से शहर में लगेंगे 60 ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 3.72 करोड़ से शहर में लगेंगे 60 ट्रांसफार्मर
Wed, 20 Mar 2024 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गर्मी में शहरी क्षेत्र के लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति दिए जाने के लिए बिजली विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए शहर क्षेत्र में 60 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
बिजली विभाग की ओर से लगभग 3.72 करोड़ का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड लखनऊ को भेज दिया गया है। जल्द ही स्वीकृत मिलने की भी उम्मीद है। बजट आते ही ट्रांसफार्मर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
भीषण गर्मी में ओवरलोड ट्रांसफार्मर में खामी आने से बिजली की समस्या आती है। इससे निजात दिलाए जाने के लिए शहर के करीब 25 से ज्यादा मोहल्लों में 63, 100 व 250 केवीए के 60 ट्रांसफार्मर लगवाए जाएंगे। ट्रांसफार्मरों पर करीब 3.72 करोड़ की लागत आएगी। ट्रांसफार्मर लगाए जाने के लिए मोहल्लों का चयन भी कर लिया गया है। अधिशासी अधिकारी शहरी बृजभान सिंह ने बताया कि करीब 15 दिन पहले बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत शहरी क्षेत्र में 60 ट्रांसफार्मर लगाए जाने का प्रस्ताव भिजवाया जा चुका है। जल्द ही स्वीकृति भी मिल जाएगी।
विज्ञापन
इन मोहल्लों में लगेंगे ट्रांसफार्मर
महावीरगंज, छक्का नाजिर कूंचा, जिला उद्योग केंद्र, देवराम बगिया, मित्तूकूंचा, पुराना कोठा पार्चा, नाला स्मित सुमाल, नक्कारचियान, बढ़पुर, धंसुआ, नरायनपुर, आंबेडकर कॉलोनी, धर्मपुर, विकास नगर, क्रिश्चियन फील्ड, लालगेट तिराहा, बालाजीपुरम शीशमबाग, सातनपुर मंडी, प्रीतम नगला, शिवाजी कॉलोनी, काली तलैया, नियर कुटरा, होमगार्ड कार्यालय, सेक्टर तीन, चार, छह व एक आवास-विकास कॉलोनी, नियर खानपुर, शनिदेव मंदिर, गंगा दरवाजा, साहबगंज, खैराती खां, ढुइंया, जसमई चौराहा, अमेठी कोहना, भगुआ नगला व चांदपुर आदि मोहल्लों में ट्रांसफार्मर लगेंगे।
ट्रांसफार्मर की क्षमता - संख्या - लागत
63 केवीए - 28 - पांच लाख
100 केवीए - 14 - पांच लाख
250 केवीए - 18 - नौ लाख
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बोले जिम्मेदार
बिजनेस प्लान 2024-25 में शहर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है। अब देखना यह है कि बजट कितना मिलता है। बजट के अनुसार शहर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर लगवाए जाएंगे। ट्रांसफार्मर बदलने से गर्मी में बिजली आपूर्ति में दिक्कत नहीं होगी।
- अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता