फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   59.06 percent voting, fate of eight candidates captured in EVM

Farrukhabad News: 59.06 प्रतिशत मतदान, आठ प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद

Tue, 14 May 2024 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
59.06 percent voting, fate of eight candidates captured in EVM
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में जनपद में सोमवार को 59.06 प्रतिशत मतदान के साथ आठ प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। मतदाताओं ने अपने अधिकार का बटन दबाकर फैसला सुना दिया है। लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान कायमगंज में हुआ। दूसरे नंबर पर विधानसभा क्षेत्र अलीगंज के मतदाता रहे। हालांकि जनपद फर्स्ट डिवीजन इस बार भी पास नहीं हो सका।
विज्ञापन



जिले की लोकसभा सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इसमें जनपद के चार विधानसभा क्षेत्रों के अलावा जनपद एटा का विधानसभा क्षेत्र अलीगंज भी शामिल है। सांसद बनने के लिए आठ प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सुबह सात बजे से संसदीय क्षेत्र के 1922 बूथों पर मतदान शुरू हुआ। देश का भविष्य तय करने वाले लोकतंत्र के प्रहरी बूथों पर पहुंचने लगे। मतदाता पर्ची दिखाने के लिए जब ईवीएम के सामने पहुंचे। फिर सर्वाधिकार के साथ ईवीएम का बटन दबाकर देश हित में अपने वोट की ताकत का एहसास कराया।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद, अमृतपुर, भोजपुर, कायमगंज व अलीगंज में कुल 17 लाख 47 हजार 177 मतदाताओं के लिए 1922 बूथ बनाए गए। इसमें करीब 10 लाख 31 हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकसभा क्षेत्र में कुल 59.06 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र कायमगंज में सर्वाधिक 61.87 प्रतिशत व सबसे कम फर्रुखाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र के 53.79 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। विधानसभा क्षेत्र अलीगंज में 61.78 प्रतिशत, अमृतपुर में 57.25 प्रतिशत व भोजपुर में 59.69 प्रतिशत मतदान किया गया।

-------------
संशोधित ------------



प्रति दो घंटे का मतदान प्रतिशत



विधानसभा क्षेत्र - 9बजे - 11 बजे - 1 बजे - 3 बजे - 5 बजे - कुल मतदान प्रतिशत



अलीगंज - 13.90 - 29.58 - 42.41 - 51.78 - 59.57 - 61.80



कायमगंज - 13.75 - 28.87 - 41.73 - 51.39 - 59.75 - 62.02



अमृतपुर - 12.95 - 26.98 - 39.59 - 48.24 - 55.54 - 57.45



फर्रुखाबाद - 11.65 - 25.46 - 36.98 - 44.27 - 51.87 - 53.99



भोजपुर - 13.53 - 28.49 - 41.30 - 50.21 - 57.86 - 59.89



----------------------------------------------------------------------------------



मतदान प्रतिशत - 13.15 - 27.90 - 40.39 - 49.16 - 56.93 - 59.06



-----------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed