फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   59 roads will be built in municipal bodies with Rs 3.92 crore

Farrukhabad News: 3.92 करोड़ से नगर निकायों में बनेंगी 59 सड़कें

Wed, 02 Jul 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
59 roads will be built in municipal bodies with Rs 3.92 crore
फर्रुखाबाद। जिले की नगर पालिकाओं व नगर निकायों में 3.92 करोड़ से 59 सड़कों का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सड़कों का निर्माण कार्य मुख्यमंत्री मलिन बस्ती विकास योजना के तहत कराया जाएगा।
विज्ञापन


वर्ष 2023-24 में जिले की दो नगर पालिकाओं व सात नगर पंचायतों में 45 सड़कों के निर्माण के लिए करीब 2.82 करोड़ का बजट मंजूर किया गया था। लगभग तीन माह पहले टेंडर प्रक्रिया हुई, लेकिन तत्कालीन पीओ डूडा व ठेकेदारों के विवाद के चलते टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर दिया गया। इसी दौरान वर्ष 2024-25 में 21 सड़कों के निर्माण के लिए शासन ने लगभग 2.03 करोड़ का बजट जारी कर दिया। मगर टेंडर प्रक्रिया न होने से सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। करीब पखवाड़ा भर पहले जिलाधिकारी ने प्रभारी पीओ डूडा गजराज सिंह को निर्देश दिए कि सड़कों के निर्माण के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू करवाई।
विज्ञापन

प्रभारी पीओ ने नगर पालिकाओं से एनओसी मांगी तो वर्ष 2023-24 की स्वीकृत 45 सड़कों में पांच सड़कें कम हो गईं। वहीं 2024-25 में स्वीकृत 21 सड़कों में दो सड़कें कम कर दी गईं। अब वर्ष 2023-24 के बजट से 40 सड़कों का निर्माण कार्य करीब 2.22 करोड़ की लागत से होगा। वहीं, 2024-25 की 19 सड़कों का निर्माण कार्य लगभग 1.70 करोड़ रुपये से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी परियोजना अधिकारी गजराज सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू करवा दी गई है। वर्ष 2023-24 की सड़कों के लिए ठेकेदार 11 जुलाई तक ई-टेंडर डाल सकते हैं। वहीं 2024-25 की सड़कों के लिए एक से 22 जुलाई तक ई-टेंडर डाले जाएंगे। टेंडर पड़ने के बाद ठेकेदारों को निर्माण का जिम्मा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण सड़क न बनने पर ठेकेदारों का भुगतान रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed