फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   55 fisdi teacher presents

55 प्रतिशत डिप्टी हेड व परीक्षक नहीं आए

Tue, 05 May 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
55 fisdi teacher presents
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार को शहर के दो केंद्रों पर शुरू हो गया। पहले दिन 55 प्रतिशत डिप्टी हेड (उप प्रधान परीक्षक) व सहायक परीक्षक नहीं आए। दोनों केंद्रों पर कुल 1115 परीक्षकों में से 503 ने ही कॉपी जांचने का कार्य प्रारंभ किया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ मूल्यांकन केंद्र पर यूपी बोर्ड ने 531 डिप्टी हेड व सहायक परीक्षकों को नियुक्त किया था। इनमें से 215 ने ही योगदान किया। वहीं दूसरे सेंटर रस्तोगी इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद में 584 में 288 डिप्टी हेड व परीक्षकों ने योगदान किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने रस्तोगी इंटर कॉलेज में मूल्यांकन की व्यवस्था देखी। दूसरे जिलों से आईं उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों के भंडार कक्षों का भी निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी व शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष लाला राम दुबे भी मौजूद रहे। जीआईसी फतेहगढ़ मूल्यांकन केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग से शिक्षकों का परीक्षण किया गया। प्रत्येक कमरे में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए 4-5 शिक्षकों को ही बैठाया गया। शिक्षक नेता सतेंद्र सिंह व संतोष दुबे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed