फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   55 bigha crop submerged due to cutting of Rajbha

रजबहा कटने से 55 बीघा फसल जलमग्न

Mon, 27 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
55 bigha crop submerged due to cutting of Rajbha
गांव धमगवां में आलू की फसल में भरा पानी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद। जगह-जगह रजबहा कटने से सात किसानों के करीब 55 बीघा खेतों में पानी भर गया। इससे आलू और गेहूं की फसलें जलमग्न हो गईं। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने रजबहा कटने वाली जगह की मरम्मत शुरू करा दी है।
विज्ञापन

शमसाबाद के गांव दमदमा, खुड़नाखार और भटपुरा से रजबहा निकला है। इसके किनारे किसानों के खेत हैं। शनिवार की रात तीन जगह रजबहा कट गया। इससे दमदमा निवासी किसान राजेश गंगवार के 18 बीघा, गांव खुड़नाखार निवासी किसान केशव गंगवार के 10 बीघा, गांव भटपुरा निवासी आशाराम पाल, महिपाल के छह-छह बीघा, हरपाल के पांच बीघा, पप्पू के चार और गुड्डू के छह बीघा खेत में पानी भर गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह किसान खेत पर पहुंचे तो आलू और गेहूं की फसलें जलमग्न मिलीं। इसकी जानकारी सिंचाई विभाग के जेई व सींचपाल को दी गई। जेई सर्वेश सिंह ने कर्मचारियों को लेकर मरम्मत का काम शुरू कराया। सींचपाल अरविंद चंदेल बताया कि तीनों जगह रजबहा की मरम्मत का कार्य जल्द पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed