फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   54 per cent of the vote in the recall election

पुनर्मतदान में 54 फीसदी वोटिंग

Sat, 31 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद। Updated Sat, 31 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
54 per cent of the vote in the recall election

ग्रामसभा नगला नरायन के मजरा नगला रामकिशुन में शुक्रवार को पुलिस के कड़े सुरक्षा पहरे में शांतिपूर्ण पुनर्मतदान हुआ। यहां 54 फीसदी मतदान हुआ। तहसीलदार और सीओ मोहम्मदाबाद मतदान पर नजर रखे रहे।

विज्ञापन


 
गुरुवार 29 अक्तूबर को प्राइमरी पाठशाला नगला रामकिशुन के  बूथ संख्या 245 को दबंगों ने लूट लिया था। इस कारण बूथ पर शुक्रवार 30 अक्तूबर को पुनर्मतदान हुआ।
विज्ञापन


रिपोल होने के चलते तहसीलदार आरपी चौधरी, सीओ मोहम्मदाबाद लेखराज सिंह के अलावा एक बटालियन पीएसी, एसओ मोहम्मदाबाद भीम सिंह जावला, एसओ जहानगंज शैलेंद्र कुमार मिश्र, सेक्टर मजिस्ट्रेट रंजीत सिंह राणा और महिला पुलिस बल बूथ पर तैनात रहा। बूथ के पीछे भी पुलिस लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर 12.30 बजे तक मतदान की रफ्तार काफी धीमी थी। बूथ पर  727 वोट हैं। सायं पांच बजे तक 395 मतदाताओं ने वोट डाले ।  नन्हीं देवी (70) पत्नी पहुंचीलाल नाती अरविंद यादव के सहारे  वोट डालने आईं। मतपेटियों को सील कर स्ट्रांग रूम में जमा करवा दिया गया।

 
ललुआ यादव को लिया हिरासत में- कप्तान दिनेश कुमार पी. के आदेश पर वार्ड संख्या चार की प्रत्याशी सुमनलता के देवर पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार यादव ललुआ को पुलिस ने गांव मदनपुर के पास से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ललुआ यादव को थाने में बैठा लिया।


गौरतलब है कि गुरुवार को चुनाव के दौरान ललुआ यादव गांव में घूमते रहे थे। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने ललुआ यादव को पकड़वाने के तमाम प्रयास थे। पुलिस को सफलता नहीं मिली।


एसपी ने शुक्रवार को मातहतों को कड़े आदेश दिए थे कि हर हाल में ललुआ यादव को पकड़ा जाए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मदनपुर गांव के पास ललुआ यादव को हिरासत में ले लिया।



वोट डालने के लिए किया प्रेरित- रीपोल के दौरान भारी संख्या में बूथ और गांव के आसपास पुलिस बल को देख वोटर सहमे रहे। सिपाही शेर सिंह परिहार और बीपी सिंह चौहान ने घर-घर जाकर मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed