फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   54.79 percent voter turnout in Pitaura village of former foreign minister

पूर्व विदेश मंत्री के गांव पितौरा में 54.79 प्रतिशत हुआ मतदान

Thu, 24 Feb 2022 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
54.79 percent voter turnout in Pitaura village of former foreign minister
कायमगंज। विधानसभा क्षेत्र के सियासी दिग्गजों के गांवों में भी खूब वोट पड़े। भाजपा विधायक अमर सिंह खटिक के गांव बरझाला के दो बूथों पर 60.50 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के गांव पितौरा के तीनों बूथों पर 54.79 फीसदी लोगों ने वोट डाले। दोनों नेताओं ने अपने बूथ पर जाकर मतदान किया था।
विज्ञापन

भाजपा विधायक अमर सिंह खटिक गांव बरझाला में रहते हैं। 20 फरवरी को गांव में दो बूथों पर मतदान हुआ। बूथ संख्या 299 पर विधायक और उनके परिवार ने मतदान किया था। यहां के बूथ संख्या 298 पर 906 मतदाता हैं। इस बूथ पर 557 वोट पड़े। बूथ संख्या 299 पर 1023 मतदाताओं में से 610 ने वोट डाले।
विज्ञापन

पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का पैतृक गांव पितौरा है। यहां कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तीन बूथ बनाए गए। तीनों बूथों पर 54.79 प्रतिशत मतदान हुआ। बूथ संख्या 295 पर 1128 में 618 वोट पड़े। बूथ संख्या 296 पर 1161 में 618 वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ संख्या 297 पर 1071 में 605 वोट लोगों डाले। बूथ संख्या 296 पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने सदर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी व पत्नी लुईस खुर्शीद और बेटे जफर खुर्शीद के साथ मतदान किया था। अब 10 मार्च को देखना यह है कि सियासी नेताओं के बूथों पर जनता ने किसको कितना प्यार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed