{"_id":"67c88fa4da92df0a0e0c467c","slug":"538-quintal-mustard-oil-seized-on-suspicion-of-adulteration-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-121392-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मिलावट के शक में 5.38 क्विंटल सरसों का तेल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मिलावट के शक में 5.38 क्विंटल सरसों का तेल सीज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। होली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को छापा मारा। मिलावट के शक में 5.38 क्विंटल सरसों का तेल सीज कर दिया। चार खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए।
त्योहार नजदीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। इसके चलते शासन से खोया, पनीर, मिठाई, तेल, घी, वनस्पति, रंगीन कचरी, पापड़, चिप्स, नमकीन, बेसन, मैदा की गुणवत्ता चेक करने के आदेश दिए गए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव दास सिंह, विनोद कुमार, शैलेंद्र रावत व अरुण कुमार मिश्र ने छापा मारा। शहर की चौक स्थित खोया मंडी में आढ़त से अजीत भदौरिया से खोया का नमूना लिया। 15 किलो मिलावटी खोया नष्ट कराया गया।
मोहल्ला आंबेडकरनगर नरकसा में वैभव बंसल की दुकान से सरसों के तेल का नमूना लेने के बाद मिलावट के शक में करीब 78 हजार रुपये कीमत का 538 किलो तेल सीज कर दिया। घुमना बाजार में अनूप कुमार गुप्ता के हजारी लाल स्वीट्स एवं नमकीन भंडार से गुझिया का नमूना लिया। इसके बाद टीम बरौन पहुंची। वहां कायमगंज बाईपास से फेरी विक्रेता विनोद से दूध का नमूना लिया। सहायक आयुक्त खाद्य अजीत कुमार ने बताया कि नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।