फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सोशल मीडिया पर छिड़ा टिकट को लेकर संग्राम

सोशल मीडिया पर छिड़ा टिकट को लेकर संग्राम

Mon, 25 Mar 2019 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर छिड़ा टिकट को लेकर संग्राम
फर्रुखाबाद। जनपद में चौथे चरण में चुनाव होने हैं। चुनाव होने में एक माह से ज्यादा का वक्त है। कांग्रेस व प्रसपा को छोड़कर किसी भी दल ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों टिकट को लेकर न बहस छिड़ी है बल्कि आरोप-प्रत्यारोप के साथ ही चुनाव-प्रचार भी तेज हो गया है। भाजपा की तरफ से शुरू किए गए अभियान ‘मैं भी चौकीदार’ फेसबुक पर छा गया है। कांग्रेस व गठबंधन के समर्थक इसका जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद में 22 अप्रैल को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तारीख 9 अप्रैल, पर्चों की जांच 10 अप्रैल, नाम वापसी की अंतिम तारीख 12 अप्रैल व मतदान 29 अप्रैल को मतगणना 23 मई को होनी है। अभी कांग्रेस और पहली बार चुनाव मैदान में ताल ठोक रहीं प्रसपा के अलावा अन्य दलों ने प्रत्याशी तय नहीं किए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर चुनावी संग्राम तेज हो गया है। भाजपा के कई दावेदारों के समर्थक एक दूसरे पर कीचड़ उछाल रहे हैं। हर कोई अपने दावेदार को बेहतर बता रहा है। हालांकि टिकट किसे मिलेगा, इसका इंतजार है।
विज्ञापन


वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक चित्र के साथ ‘मैं भी चौकीदार’ का कैंपेन फेसबुक पर शुरू कर चुके हैं। इसको लेकर विरोधी दलों के समर्थक कटाक्ष कर रहे हैं। पीएम ने खुद भी होली वाले दिन देश भर के चौकीदारों से फोन पर संवाद किया था। फर्रुखाबाद के छोटे कसबा कंपिल के ही बासू अवस्थी ने फेसबुक पर ‘मैं भी चौकीदार’ लिखा है। वहीं, इसी पर एक अन्य व्यक्ति ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि जितनी तेजी से लोग चौकीदार हो रहे हैं, लगता है, केवल मैं ही साहब रह जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का भी चल निकला कैंपेन
बीजेपी ने जहां सोशल मीडिया पर ‘मैं भी चौकीदार हूं’ कैंपेन चालू कर रखा है। उसी तरह कांग्रेस ने चौकीदार... है, कैंपेन शुरू किया है। इसमें कांग्रेस समर्थक पीएम मोदी को घेरने की पूरी कोशिश करते हैं। इसी प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी के साथ अन्य दलों की नेताओं की फोटो पोस्ट कर एक युवक लिखता है कि 40 दलों का रेला है, भक्त कहते हैं पापा अकेला है। यह तो महज बानगी भर है। इसके अलावा भी अन्य पार्टियां भी अपने अपने मुद्दे पर सोशल मीडिया पर छाने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed