{"_id":"5f808c8d8ebc3e9bfe29d4f7","slug":"51-houses-marked-on-bever-road-encroachment-to-be-removed-in-three-days-farrukhabad-news-knp5874873187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवर रोड पर 51 मकान चिह्नित, तीन दिन में हटेगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवर रोड पर 51 मकान चिह्नित, तीन दिन में हटेगा अतिक्रमण
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। भोलेपुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण में रोड़ा बनने वाले बेवर रोड के 51 मकान चिह्नित कर लिए गए हैं। तीन दिन में खुद ही अतिक्रमण न हटाने पर प्रशासन जेसीबी से ढहाएगा। इस संबंध में भवन स्वामियों को अल्टीमेटम दिया गया है।
फतेहगढ़ की भोलेपुर स्थित रेलवे क्रासिंग पर सेतु निगम ओवरब्रिज का निर्माण करा रहा है। बेवर रोड पर बने मकानों का सड़क तक अतिक्रमण है। इससे ये निर्माण में रोड़ा बन रहे हैं। कई बार भवन स्वामियों को चेतावनी देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
इस पर सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने ईओ नगरपालिका रविंद्र कुमार के साथ लेखपाल गौरव अग्निहोत्री से बेवर रोड पर अतिक्रमण की जद में आने वाले मकानों का शुक्रवार को चिह्नांकन कराया। इस दौरान बिजली विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र सिंह गुर्जर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि कुल 51 मकान चिह्नित किए गए हैं। भवन स्वामियों को तीन दिन में खुद ही अतिक्रमण हटा लेने का मौका दिया गया है। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।