{"_id":"652050f28aead6ad010f05bc","slug":"50-sacks-of-pulses-looted-from-delhi-recovered-four-arrested-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-3743-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दिल्ली से लूटी 50 बोरियां दाल बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दिल्ली से लूटी 50 बोरियां दाल बरामद, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। दिल्ली में गोदाम से लूटी गईं 50 बोरियां दाल को बरामद कर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों ने दो चौकीदारों को गोदाम में बंधक बनाकर 250 बोरियां दाल लूटी थीं। पुलिस ने इस संबंध में दिल्ली के अलीपुर थाने में सूचना दी है।
सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने जनपद एटा थाना राजा का रामपुर गांव बिल्सडपट्टी निवासी खुशीराम, थाना रिजौर गांव घिमुरिया निवासी शिवम, थाना कंपिल गांव महमूदपुर पट्टी सपाह निवासी दुर्वेश, शीलेश को पुलिस ने शुक्रवार सुबह पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से 25 क्विंटल मूंग की दाल की 50 बोरियां व चार बोरियां पचास किलो की मसूर दाल बरामद कर ली।
पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि दिल्ली के आउटर नार्थ थाना अलीपुर के एक गोदाम में एक अक्तूबर की रात को दो चौकीदारों को बंधक बनाकर 250 बोरियां दाल भर लाए थे। रास्ते में दालों की बोरियां कम रुपये में ग्राहकों को बेच दीं। अलीगंज थाना क्षेत्र में दाल की बोरियां किसी आढ़ती को भी बेची गई। बची बोरियों को कंपिल के आढ़ती के यहां बेचने के लिए लाए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने अलीपुर थाना पुलिस से संपर्क किया। पता चला कि वहां दो अक्तूबर को दालों की बोरियां लूटने का मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ दालों की बोरियां चोरी कर बेचने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।